फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा बोले- राजीव बिंदल तथ्यहीन बयानबाजी कर युवाओं को न करें गुमराह

कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार पर भर्तियों के लिए परीक्षाएं आयोजित न करवाने का आरोप लगाया है। डॉ. वर्मा ने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे नेता को तथ्यहीन बयान देकर प्रदेश के युवाओं को भ्रमित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा विभिन्न पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित 100 के करीब परीक्षाएं आयोजित की गई हैं और अनेक परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं और हजारों युवा पक्की 58 साल वाली नौकरी ज्वाइन भी कर चुके हैं और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती परीक्षाओं, उत्तर कुंजियों और परिणामों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार पारदर्शी भर्ती, आधुनिक परीक्षा प्रणाली और योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ. बिंदल को राजनीतिक मजबूरियों से ऊपर उठकर तथ्यात्मक और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें