लोकसभा आम चुनाव-2024 और विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर संसदीय क्षेत्र 3-हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी डॉ. कुंदन यादव ने बुधवार को यहां हमीर भवन में निर्वाचन प्रबंधों से संबंधित जिला के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के उड़न दस्तों, स्टैटिक सर्विलांस टीमों, वीडियो सर्विलांस टीमों तथा अकाउंटिंग टीमों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।