फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय नगर योजनाकार कार्यालय हमीरपुर के नाम पर तैयार किया फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र, जांच में नया खुलासा

टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के मंडलीय नगर योजनाकार कार्यालय हमीरपुर के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) तैयार कर उसे विभिन्न विभागों में प्रसारित करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। मामले में विभागीय जांच में यह पाया गया था कि एनओसी पर अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर किए गए जबकि जिस क्षेत्र की एनओसी जारी हुई है वह क्षेत्र ही टीसीपी विभाग के अंर्तगत नहीं आता है। यह नगर निगम के तहत शहर का वार्ड है। शातिरों ने फर्जी एनओसी तो बना दी लेकिन यह एनओसी नगर निगम की बजाय टीसीपी विभाग की बनाने की चूक कर बैठे। यह चूक विभाग की पकड़ में आ गई। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि आखिर यह एनओसी कहां और कैसे बनाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें