अवाहदेवी माता मंदिर परिसर में चल रहे शारदीय नवरात्र के अवसर पर सप्तमी तिथि के दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा विशेष रूप से मंदिर पहुंचीं। उन्होंने मां अवाहदेवी के चरणों में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मल्लिका नड्डा ने मंदिर परिसर में चल रहे शत चंडी महायज्ञ में भी भाग लिया। वहां पर उपस्थित भक्तों संग धर्मानुष्ठान में सम्मिलित हुईं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की तर्ज पर आयोजित इस विशेष पूजा पद्धति के महत्व और परंपरा के बारे में श्रद्धालुओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आयोजक मंडल के प्रयासों की सराहना की। इस विशेष पूजा का आयोजन पिछले वर्ष से जिला परिषद सदस्य वंदना गुलरिया द्वारा आरंभ किया गया था। सोमवार को करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया।