फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक महिला के दिव्यांग बच्चे को सुखाश्रय योजना के तहत सहायता देने की मांग

भाजपा की वरिष्ठ नेता उषा बिरला ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए शासन पंचायत में हाल ही में हुई दर्दनाक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक नाबालिग बच्चे द्वारा एक 40 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर देना अत्यंत निंदनीय और समाज को झकझोर देने वाली घटना है। इस घटना की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उषा बिरला ने कहा कि अब यह गंभीर प्रश्न उठता है कि नाबालिग बच्चे इस तरह की वारदातों को अंजाम क्यों दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज और अभिभावकों को अब और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उषा बिरला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से अनुरोध किया कि शासन पंचायत की मृतक महिला के दिव्यांग बच्चे को शर्तों में छूट देकर सुखाश्रय योजना के तहत तत्काल सहायता प्रदान की जाए, जिससे उस परिवार को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें