फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: डीसी गंधर्वा राठौड़ बोलीं- सड़कों की सही मार्किंग और चेतावनी बोर्ड लगाकर रोकी जाएं दुर्घटनाएं

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने लोक निर्माण विभाग, नेशनल हाईवे, पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों को जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सड़क की सही मार्किंग सुनिश्चित की जाए व वाहन चालकों और राहगीरों के मार्गदर्शन के लिए आवश्यक स्थानों पर चेतावनी एवं दिशासूचक बोर्ड लगाए जाएं। सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नेशनल हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों से जुड़ने वाले ग्रामीण संपर्क मार्गों के जंक्शनों, क्रॉसिंग और चौक-चौराहों पर दुर्घटनाओं की संभावना अधिक रहती है। इन स्थानों पर तेज गति और गलत दिशा में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और सड़क मार्किंग की व्यवस्था की जाए, ताकि वाहन चालकों को यातायात संबंधी सही जानकारी मिल सके और दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें