फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर में कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान का आगाज

Krishan Singh Updated Thu, 09 Oct 2025 03:46 PM IST

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने की। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। राजेंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किया गया यह एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसका लक्ष्य चुनावी प्रक्रिया में होने वाली कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना है। यह अभियान विशेष रूप से भाजपा सरकार पर आरोप लगाता है कि वह चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनावी हेरफेर करती है। यह अभियान वोट चोरों को जवाबदेह ठहराने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक जन आंदोलन के रूप में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस व महिला कांग्रेस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विधायक ने कहा कि अभियान को लीख स्तर तक ले जाकर विधानसभा क्षेत्र से दो हज़ार से अधिक हस्ताक्षर करवाकर प्रदेश पार्टी कार्यालय में भेजे जा रहे हैं। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता, जैसी राम विमल, अमर सिंह बालिया, मधुसूदन, अशोक चौधरी, जगदेव चंद, मनोज शर्मा, प्यार चंद , दीप कुमार, सुमन अटवाल, सुमन सूटू, सुमन कायस्था, मधुबाला व युवा कांग्रेस के केशव ठाकुर, कुलदीप कुमार, रोहित सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें