फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमृत गिल ने आपदा राहत पर जेपी नड्डा-अनुराग ठाकुर को घेरा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मीडिया समन्वयक एवं हिमाचल कांग्रेस मीडिया प्रभारी अमृत गिल ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को घेरा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जीवन भर की पूंजी 51 लाख रुपये दान किए।आपदा प्रभावितों के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने 4500 करोड़ का आपदा राहत बजट जारी किया। जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 51 रुपये की मदद तक नहीं की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री खुद 50 साल की उम्र में लेफ्टिनेंट बने हुए हुए और देश व हिमाचल के युवाओं को अग्रिवीर बनाकर 21 साल की उम्र में बिना किसी सुविधा के सेवानिवृत्त कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें