मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नादौन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि आज के दिन ही राजीव गांधी ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे। इस दाैरान सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की