फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुक्खू बोले- गेस्ट शिक्षकों को घंटे के हिसाब से मिलेगा पारिश्रमिक, नियुक्तियां स्थायी नहीं

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पीरियड आधारित गेस्ट शिक्षकों की तैनाती को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भर्ती पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गेस्ट फैकल्टी का मतलब वे गलत समझ रहे हैं। उन्हें पहले पॉलिसी को समझना चाहिए। पॉलिसी के तहत यदि एक गेस्ट टीचर एक घंटे के लिए पढ़ाता है तो उसे एक घंटे का पैसा मिलेगा। यह कोई वार्षिक या मासिक आधार पर नहीं है। यदि किसी सरकारी स्कूल में एक सप्ताह तक शिक्षक नहीं आता है तो संबंधित हेस्टमास्टर या प्रिंसिपल को गेस्ट टीचर की मेरिट के आधार पर सेवाएं लेने का अधिकार होगा ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। गेस्ट टीचर को घंटे के हिसाब से पारिश्रमिक दिया जाएगा। घंटे के हिसाब से गेस्ट टीचरों का मानदेय फिक्स किया गया है। कॉलेजों में नेट/सेट या जेआरएफ क्वालीफाइड अभ्यर्थी गेस्ट टीचर बन सकेंगे। गेस्ट टीचर स्थायी नियुक्तियां नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें