फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम सुखविंद्र सुक्खू बोले- भगवान श्री राम के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकना बंद करें अनुराग ठाकुर

भगवान श्री राम के नाम पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर राजनीतिक रोटियां ना सेंकें। कांग्रेस पर टिप्पणी करने से बेहतर है कि अनुराग ठाकुर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़सर के बिजड़ी में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पिछले दिनों यह बयान दिया था कि राम मंदिर के भव्य निर्माण के बाद अब कांग्रेस को भगवान राम की याद आ रही है, जिस पर मुख्यमंत्री ने यह पलटवार किया। सीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व भाजपा सरकार ने 14,000 करोड़ का कर्ज लिया था। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस कर्ज का सदुपयोग किया है। जबकि अब भाजपा नेता इस कर्ज को भी कांग्रेस सरकार से जोड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने अभी तक 6,600 करोड़ का ही कर्जा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश की आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिए अभी और कर्ज लेने की जरूरत है । ऐसे में वह केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि उन्हें कर्ज लेने की अनुमति दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें