हिमाचल भवन एवं सड़क निर्माण मजदूर यूनियन(संबंधित सीटू) हमीरपुर ने शुक्रवार को हमीरपुर शहर में विरोध-प्रदर्शन और रैली का आयोजन भी किया गया। यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल खंड विकास अधिकारी हमीरपुर हिमांशी शर्मा से मिला और उनके माध्यम से मुख्यमंत्री और सचिव श्रमिक कल्याण बोर्ड को मांगों को श्रमिकों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। सीटू नेताओं ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार बनी है तब से ही मजदूरों के लाभ रोके गए हैं। श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा मजदूरों को बच्चों को शादी, बच्चों को वजीफे, परिवार के लिए मेडिकल सुविधा, पेंशन आदि के लाभ दिए जाते थे जो सब बंद कर दिए गए हैं। तरह-तरह की अड़चनें लगाकर मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इसके विरोध में सीटू संघर्षरत है और उसी क्रम में शुक्रवार को सीटू ने ज्ञापन बीडीओ हमीरपुर के माध्यम से सचिव श्रमिक कल्याण बोर्ड भेजा। वहीं, यूनियन की बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में फैसला किया गया कि 9 नवंबर तक खंड स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे और इसी दौरान हमीरपुर जिले से 50, 000 मजदूरों के हस्ताक्षर करवा करके 25 नवंबर को शिमला में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा।