पश्चिम बंगाल के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा हमीरपुर के जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल व्यास ने कहा कि महिलाओं के साथ ममता बनर्जी सरकार में पश्चिम बंगाल में अन्याय हो रहा है। पुलिस मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इशारों पर काम कर रही है और महिलाओं का शोषण यहां पर हो रहा है। भाजपा महिला मोर्चा देश भर में ममता बनर्जी सरकार के इस कृत्य के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल और हमीरपुर में है प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो हिमाचल भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम बंगाल में जाकर भी प्रदर्शन करेगा।