फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में 27 लोगों के साथ पार्टी कर रहा था भाजपा नेता, तभी पड़ी पुलिस की रेड, निजी होटल के पास नहीं था बार लाइसेंस

सदर थाना हमीरपुर के तहत मटनसिद्ध में एक निजी होटल में पूर्व मंत्री के बेटे युवा भाजपा नेता सहित 27 लोगों को पार्टी करते हुए पकड़ा है। यह लोग यहां पर पार्टी कर रहे थे, जबकि इस होटल के पास बार का लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने देर रात 12 बजे तक इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही भाजपा नेता भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस की कार्रवाई में नेता का नाम दर्ज किया गया है। इस नेता ने मंडी जिले से भाजपा के टिकट पर साल 2022 में चुनाव लड़ा है। पुलिस की टीम 9:00 बजे के करीब गुप्त सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस टीम के होटल में पहुंचते ही पार्टी कर रहे लोग भी हरकत में आ गए और अचानक होटल की तमाम लाइट बंद कर दी गई। पुलिस ने 12 बजे तक इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें