फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा

नगर परिषद सुजानपुर में बहुमत के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद को जीतने में चूक गई है। खास बात यह है कि वोटिंग में कांग्रेसी विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने हिस्सा लिया। बावजूद इसके कांग्रेस समर्थित पार्षद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल नहीं कर पाए। नौ वार्ड वाले नगर परिषद सुजानपुर में उपाध्यक्ष की आकस्मिक मृत्यु के कारण अब महज आठ पार्षद बचे हैं। सभी आठ पार्षद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए पहुंचे थे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा व नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। नगर परिषद के कुल आठ पार्षदों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित वार्ड नंबर-2 की पार्षद शकुंतला देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाली नगर परिषद ही पूर्व अध्यक्ष सुनीता देवी ने कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ा। भाजपा समर्थित शकुंतला देवी को पांच, प्रतिद्वंदी सुनीता को चार मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस समर्थित वार्ड चार के पार्षद मनोज ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि भाजपा ने भी कांग्रेस की फूट का लाभ उठाते हुए ऐन मौके पर मनीष गुप्ता को समर्थन देकर अध्यक्ष पद पर बाजी मार ली। मनीष गुप्ता को उपाध्यक्ष पद के लिए पांच मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित मनोज ठाकुर को महज चार मत प्राप्त हुए। खास बात यह है कि नगर परिषद सुजानपुर की अध्यक्ष रही सुनीता देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से अध्यक्ष पद खाली हुआ था। जबकि सुनीता देवी ने सोमवार को कांग्रेस के समर्थन से फिर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा लेकिन विधायक का वोट इस्तेमाल होने के बाद वह चुनाव हार गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें