फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने पुलिस पर लगाए अभद्र व्यवहार करने के आरोप

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह देर शाम 6:00 बजे अपने घर से स्थानीय लोगों के सुख-दुख में शामिल होने के लिए उनके घर गए थे। इस दौरान चार दफा उनकी गाड़ी की पुलिस ने चेकिंग ली और एक दफा तो उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रशासन और पुलिस पर दबाव बना रहे हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि उनका यह पांचवा चुनाव है लेकिन पहली दफा इस तरह का माहौल देख रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस तरह की सोच बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह विपक्षी प्रत्याशियों को मुजरिम की तरह व्यवहार कर रहे हैं। सुजानपुर के लोगों के घरों में दविश दिए जा रही है और सुजानपुर के लोगों को मुजरिमों की तरह जलील किया जा रहा है। राणा ने कहा कि जब वह घर लौट कर आए तो घर पर उनके घर पर भी पुलिस ने दबिश दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें