फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhota: भोटा चौक में जेब्रा क्रॉसिंग की मांग

अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Dec 2025 03:26 PM IST

राधास्वामी अस्पताल भोटा चौक में यात्रियों ने जेब्रा क्रॉसिंग की मांग की है। इस स्थान पर वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक है कि लोगों को सड़क को क्रॉस करना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों में संदीप कुमार, राजेश कुमार, विपिन शर्मा, रत्न चंद, पूनम कुमारी आदि ने बताया कि इस स्थान से लोग पट्टा, अवाहदेवी, जाहू, मंडी, लदरौर, मैहरे, बड़सर, ऊना आदि के लिए बसें लेते हैं। भोटा राधास्वामी अस्पताल में काफी संख्या में लोग इलाज के लिए आते हैं। लोगों को सड़क क्रॉस करते समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस स्थान पर बनाए गए डिवाइडरों में कई बार वाहन चढ़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि यहां पर जेब्रा क्रॉसिंग की सुविधा जल्द से जल्द दी जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें