फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में 75 लाख की लागत से बाल स्कूल मैदान तैयार, लगाई गई कोरियन घास

पिछले डेढ़ वर्ष से बंद पड़े बाल स्कूल हमीरपुर के खेल मैदान अब लोगों सुविधा के लिए खोल दिया गया है ताकि स्थानीय लोग और वरिष्ठ नागरिक को किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए शिक्षा विभाग ने समयसारिणी भी तैयार कर ली है। आज से खेल मैदान के बाजार वाला गेट सुबह 4 बजे से 8 बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे तक खुला रखा जाएगा ताकि जनता व बुजुर्ग सुबह और शाम की सैर कर सके। जबकि बस स्टैंड और अन्य गेट पूर्णता बंद रहेंगे। गौरतलब है कि इसको लेकर गत दिन स्कूल प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग तथा मैदान को निर्मित करने वाले ठेकेदार के साथ एक विशेष बैठक जिला प्रशासन के साथ आयोजित की गई थी जिसमें समय सारणी व अन्य गतिविधियों को लेकर रूप रेखा व नियमावली तैयार की गई। बाल स्कूल हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने कहा कि लगभग 75 लाख रुपये की लागत से मैदान को विकसित करने का करने में करीब डेढ़ वर्ष का समय लगा और यह हमीरपुर शहर का इकलौता मैदान है जहां पर खिलाड़ी खेल सकते हैं और बुजुर्ग सैर कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें