एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक हमीरपुर बस अड्डा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार किया गया। आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। पेंशनरों की पेंशन समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने कहा कि परिवहन पेंशनरों के नियम सरकारी पेंशनरों के नियमों के समरूप हैं। इसलिए निगम के अन्य पेंशनरों को माह की प्रथम तिथि को पेंशन देय सुनिश्चित किया जाए। बैठक में खेद जताया गया है कि पेंशनरों की वित्तीय राशि कितने देय है, निगम ने इसका कोई हिसाब आरटीआई के बाद भी नहीं दिया है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग रखी है कि आरटीआई के माध्यम से तुरंत लिखित ब्योरा समस्या समाधान मंच के सदस्यों को दिया जाए। । इस दौरान सर्वसहमति से तारा चंद को प्रधान का दायित्व दिया गया। वहीं महासचिव कमलेश कुमार, उपप्रधान राजकुमार, कोषाध्यक्ष मोती लाल, संगठन मंत्री देवराज ठाकुर, कानूनी सलाहकार राकेश शर्मा और सचिव महेंद्र सिंह बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जसवंत, हरी राम, विचित्र आदि बनाए गए।