फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: आशीष शर्मा बोले- गुधवीं और जमली में पहले नए पुल बने, फिर पुराने गिराए जाए

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा ने गुरुवार को उपायुक्त हमीरपुर और मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत दो पुलों के निर्माण से पहले पुराने पुलों को न गिराने की मांग की ताकि यहां पर लोगों को यातायात दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन के माध्यम से विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उनके विस क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत दो नए पुलों जमली खड्ड और गुधवीं खड्ड पर बनाया जाना प्रस्तावित है। यह हमीरपुर से जाहू वाया लंबलू रूट के लिए एकमात्र सड़क पर बनने प्रस्तावित है जिसमें से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग स्वीकृत नए दो पुलों के निर्माण से पहले यहां पर मौजूद पुराने पुलों को डिस्मेंटल करने का विचार कर उनके स्थान पर नए पुलों का निर्माण की योजना बना रहा है। यदि पुराने पुलों को डिस्मेंटल करने के बाद नए पुलों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा तो इस सड़क से गुजरने वाले हजारों वाहनों के लिए यातायात बाधित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन नए दो पुलों के निर्माण के लिए पहले साथ लगती भूमि का अधिग्रहण किया जाए, उसके बाद इस भूमि पर नए पुल बनाए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें