फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने विकास पर चर्चा के जरिये कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

नादौन विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर मंगलवार को गीता भवन में चर्चा हुई। विकास पर चर्चा प्रभारी एवं हमीरपुर जिला के एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विकास कार्यों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर का फीडबैक लिया। ब्लॉक स्तर की इस बैठक में सबकी राय जानी गई। अब अजय शर्मा नादौन ब्लॉक की सभी पंचायतों में बूथ स्तर पर जाकर बैठकें कर बूथ कमेटियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। अजय शर्मा ने बैठक में विकास कार्यों के संबंध में पूर्व पदाधिकारियों के विचार भी सुने। इसकी रिपोर्ट वह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह को सौंपेंगे। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसियों व कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत करवाएंगे।बैठक में हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम के वाइस चेयरमैन डॉ. मोहन लाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, नगर परिषद अध्यक्ष शम्मी सोनी, ओबीसी नेता रविंद्र गद्दी, पूर्व मनोनीत निदेशक मोती जोशी, संतोष संधू, कमल कम्मी, रीना कुमारी, बीडीसी सदस्य सीमा, चौधरी धर्मपाल, कैप्टन सुनील दत्त, अजय अत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें