फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अनुराग ठाकुर बोले- बेटी की निर्मम हत्या से प्रदेश शर्मसार, नींद से जागे कांग्रेस सरकार

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि दिनदिहाड़े यह वारदात हुई। राज्य की सरकार को नींद से जागना पड़ेगा। एक नहीं बल्कि अनेक लूटपाट, हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी है आखिर प्रदेश में अपराधियों को सरकार का डर क्यों नहीं है। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि नशा खुले में बिक रहा है। उन्होंने कहा की यह घटना प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना है। जिला के लग कढि़यार में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बातें कही। उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया भ्रष्टाचार, खनन माफिया, ड्रग माफिया सहित अन्य गतिविधियों में सम्मिलित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से पीछे क्यों हट रहे हैं। बड़े अधिकारियों के खिलाफ क्या मुख्यमंत्री की कलम नहीं चल रही है। आखिर डर किस बात है। क्या बड़े अधिकारियों को बचाने की कोशिश हो रही है या कांग्रेस के भी इन अधिकारियों से जुड़े हुए है। मुख्यमंत्री बताएं की आखिर हाथ क्यों कांप रहे और इनके खिलाफ क्यों कलम नहीं चल रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बर्खास्त कर भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की है लेकिन हिमाचल सरकार कार्रवाई से पीछे हट रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा की केंद्र तथा 17 प्रदेशों की एनडीए सरकारों के प्रचार के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान ममता बनर्जी की बौखलाहट का ही नतीजा है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी प्रशासन की तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद के खिलाफ मतदान करेंगे और विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूरा समर्थन दे रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें