जिला मुख्यालय में शनिवार को भाजपा मंडल हमीरपुर का पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत ने की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं विधायक हमीरपुर आशीष शर्मा मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।