फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक के लिए मनाली से लेह तक पैदल यात्रा करेंगे अनिल

Krishan Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 07:14 PM IST

अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और समाज में इसके महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भोरंज उपमंडल के गांव बडैहर निवासी अनिल कुमार एक विशेष जन-जागरूकता अभियान के तहत मनाली से लेह तक पैदल यात्रा करेंगे। यह यात्रा सोमवार से शुरू होगी और इसे लगभग 20 से 22 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हमीरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने करीब एक माह पूर्व अंगदान के लिए पंजीकरण करवाया था। अंगदान के महत्व को समझने के बाद उन्होंने संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाएंगे। यात्रा के दौरान वे विभिन्न गांवों और कस्बों में लोगों से संवाद स्थापित करेंगे और अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अंगदान केवल एक चिकित्सीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। अनिल कुमार ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अंगदान के बारे में जागरूक हों और इस पुनीत कार्य में आगे आएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें