आईटीआई हमीरपुर में गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एएसपी विजिलेंस रेणु शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने नशा निवारण, नागरिक के कर्तव्य और पुलिस की कार्यशैली के बारे में आईटीआई प्रशिक्षु को जागरूक किया। इस मौके पर आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र ने आयोजन के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।