जिला हमीरपुर के प्रमुख शिवपुरी धाम समताना में दशहरा पर्व आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। मंदिर में शाम 6:30 बजे रावण दहन के साथ दशहरा पर्व का समापन होगा। शनिवार सुबह ही मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की काफ़ी भीड़ उमड़ी। मंदिर कमेटी की ओर से अयोजन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। शाम 4:00 मंदिर में विशेष पूजा अर्चना आयोजित होगी इसके उपरांत रंगमंच के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।