हमीरपुर के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में दसवां कृषि उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर वानिकी कॉलेज के डीन डॉ. कमल चौहान, हमीरपुर एसडीएम मनीष कुमार, नादौन की एसडीएम अपराजिता चंदेल, डॉ. चंदन राणा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, इस मौके पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने बताया कि हमीरपुर में कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को कृषि के साथ जोड़ने के लिए किया गया है। कृषि सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी है। वहीं इस कॉलेज के द्वारा किसानों को कृषि की नई तकनीक के बारे में जानकारी मुहैया करवाई जाती है। नेरी बनिकी कॉलेज पिछले कुछ वर्षों से बेहतरीन काम कर रहा है। आरएस बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खु हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को पंख लगाने के लिए दुबई में पर्यटन की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को हासिल करेंगे। ताकि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाया जा सके। पर्यटन को विकसित कर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सके। आरएस बाली ने कहा कि इस मौके पर वह भी मुख्यमंत्री के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बाली ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मंत्रिमंडल का विस्तार करने का जो निर्णय लिया गया है वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने हमेशा से ही कांगड़ा जिले को इज्जत मान दिया है।