स्मार्ट सिटी धर्मशाला में सड़कों की मरम्मत और पैक वर्क का कार्य शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन की ओर से सड़कों की टारिंग करवाई जा रही है। स्मार्ट रोड के निर्माण के दौरान पासिंग ट्रेंच बनाने के लिए सड़कों की खोदाई की थी। इसके चलते वाहन चालकों को गड्ढों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।