धर्मशाला जोनल अस्पताल में सातवां जन औषधि दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज और और विशेष अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी उपस्थित रहीं। सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि जिला भर में 17 के करीब जन औषधि केंद्र हैं। धर्मशाला में भी रोगी कल्याण समिति की ओर से भी जोनल अस्पताल में जन औषधि केंद्र चलाया जा रहा है। इसमें 450 से अधिक दवाइयां उपलब्ध हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश गुलेरी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद, एमएस अनुराधा शर्मा व अस्पताल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।