फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपोवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी कर वेल में चला गया विपक्ष, जानें क्या बोले जयराम ठाकुर

तपोवन में हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीत सत्र के दूसरे दिन की बैठक के शुरू होने से पहले भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर मेंपहले तो विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं करने के मुद्दे पर प्रदर्शन किया। उसके बाद भीतर भी विपक्ष आक्रामक रहा। बैठक शुरू होने पर पहले विपक्ष प्रश्नकाल करवाने पर अड़ा रहा। बाद में जब स्पीकर ने व्यवस्था दी कि सभी प्रश्न पढ़े हुए माने जाएंगे तो आधे घंटे तक चली नोकझोंक के बाद स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राजी हो गया। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई तो आपदा के लिए केंद्रीय मदद मिलने के मुद्दे पर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोकझोंक होती रही। जब पंचायत चुनाव पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने नेता प्रतिपक्ष और विपक्ष को निशाने पर लिया तो इस पर हंगामा शुरू हो गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर उस वक्त सदन से बाहर थे। वे अचानक सदन में पहुंचे। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष की ओर बोलने देने की अनुमति मांगते रहे। उन्होंने मंत्री जगत सिंह नेगी का वक्तव्य पूरा होने के बाद ही विपक्ष के नेता को बोलने को कहा तो इस पर जयराम ठाकुर भड़क गए। भाजपा विधायक दल ने नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें