फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मशाला के पिंगल नाला में निजी बस और वैन में टक्कर, एक घायल

पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत पिंगल नाला में बुधवार सुबह 11:30 बजे के करीब एक निजी बस और वैन में टक्कर हो गई। हादसे में वैन चालक को चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए एंबुलेंस से धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार बस धर्मशाला से गगल की ओर जा रही थी और वैन धर्मशाला की तरफ जा रही थी। इसी दाैरान पिंगल नाला में तीखे मोड़ पर दोनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे के बाद माैके पर माैजूद लोगों ने चालक को वैन से बाहर निकाला। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम भी लग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें