फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब किंग्स की टीम ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में किया अभ्यास

Krishan Singh Updated Tue, 04 Mar 2025 12:58 PM IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सोमवार का पंजाब किंग्स के अभ्यास शिविर के दूसरे दिन मौसम ने खलल डाला। हालांकि, मंगलवार को माैसम खुलते ही टीम के खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान में उतरे। आईपीएल की तैयारियों के लिए पंजाब की टीम अभ्यास करने के लिए धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आई है। अभ्यास के अलावा टीम यहां दो अभ्यास मैच भी खेलेगी। टीम के कई बड़े खिलाड़ी धर्मशाला नहीं आए हैं। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि पंजाब की टीम ने मंगलवार को अभ्यास किया। रविवार को टीम ने मैदान में करीब चार घंटे अभ्यास किया था। सोमवार को बारिश के चलते टीम अभ्यास नहीं कर पाई। ड्रेसिंग रूम में बैठक कर खिलाड़ियों ने बारिश रुकने का इंतजार किया, लेकिन बारिश न रुकने से पंजाब किंग्स के खिलाड़ी होटल लौट गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें