फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आईपीएल मुकाबले के लिए धर्मशाला पहुंची मुंबई इंडियंस की टीम

Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2026 06:21 PM IST

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबला जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गई। वहीं, 14 मई को पंजाब के साथ होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम धर्मशाला पहुंच गई। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली कैपिटल्स की टीम गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। करीब दो बजे मुंबई इंडियंस की टीम विशेष विमान से गगल हवाई अड्डे पर उतरी। इस दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को देखने के लिए प्रशंसकों की खूब भीड़ उमड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को बसों में बैठकर मैक्लोडगंज के होटल में लाया गया। मुंबई की टीम के खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए प्रशंसक सुबह से हवाई अड्डे पर डटे रहे। खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की बीच 14 मई को आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें