फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: बहन की विदाई के बाद भाई की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाड़ी के बढ़ाल गांव में मंगलवार सुबह एक कार दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा ऐसे समय हुआ जब वह अपनी बहन की विदाई के बाद घर लौट रहा था। मृतक की पहचान दिनेश शर्मा (30) पुत्र घनश्याम शर्मा, निवासी बढ़ाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात उसकी बहन का विवाह तलवाड़ा में संपन्न हुआ था। मंगलवार सुबह विदाई के बाद दिनेश कार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बढ़ाल के समीप उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दिनेश वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन सुबह का समय होने के कारण काफी देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा और तत्काल निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही संसारपुर टैरस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस घर में कुछ घंटे पहले बेटी की विदाई हुई थी, वहीं बेटे की मौत की खबर से परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें