धर्मशाला में स्थित कांगड़ा कला संग्रहालय में जालेश्वर आर्ट फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय समूह पेंटिंग प्रदर्शनी के अंतिम दिन स्पॉट पेंटिंग के कलाकारों ने हुनर दिखाया। कलाकारों ने इस दौरान धौलाधार, संग्रहालय और हसीन वादियों की तस्वीरें बनाईं। इस तीन दिवसीय प्रदशनी में चार देशों वियतनाम, भारत, नेपाल, मांगोलिया देशों के 34 कलाकार भाग ले रहे हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ कांग्रेस नेता संजीव गांधी ने किया। उन्होंने कहा कि कला संग्रहालय में लगातार ऐसी प्रदर्शनियां लगाई जाती हैं, जिससे लोगों को कलाओं के बारे में जागरूक किया जा सके।