राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदिति सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्कूल प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि का किया स्वागत। इस दाैरान स्कूल की छात्राओं को साइबर क्राइम, कॅरियर काउंसलिंग और आत्मरक्षा पर टिप्स दिए गए।