धर्मशाला के कोतवाली बाजार के राधा कृष्ण मंदिर में 14 से 22 जनवरी तक रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के माैके पर शुरू हुई रामकथा के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।