मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सुबह की सैर के दौरान टोंगलेन चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संचालित स्कूल में बच्चों से बातचीत की। सीएम ने बच्चों के सपनों और उनकी छोटी-छोटी खुशियों के बारे में जाना। इन बच्चों की मुस्कान और उनकी आशाओं ने फिर यह अनुभव कराया कि हिमाचल का वास्तविक सामर्थ्य उसके प्रत्येक बच्चे की प्रगति, शिक्षा और सपनों में निहित है। साथ ही, बच्चों को प्रदेश सरकार की सुख आश्रय योजना के बारे में भी बताया। यह योजना हर जरूरतमंद को सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। जीवन में नई शुरुआत करने वालों के लिए यह सशक्त भरोसा है।