हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। इस दौरान बैठक में जिलाभर के सभी विभागों के अधिकारी व गैर सरकारी विभागों और संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कांगड़ा की जनसंख्या 16 लाख के करीब है। हालांकि, 2011 की जनगणना के अनुसार कांगड़ा की जनसंख्या 17 लाख के करीब है। सीएमओ धर्मशाला में कहा कि इस बार 200 से अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त किया जाएगा। इस दौरान बैठक में सांसद की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पोर्टेबल मशीन उपलब्ध करवाने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों की और से उनके क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।