हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड मुख्यालय में इस बार हर परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय में 12 अलग-अलग डेस्क बनाए गए हैं, जहां पर हर जिले में बने परीक्षा केंद्रों की बोर्ड मुख्यालय से मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यालय में 12 कंप्यूटर और एक बड़ी स्क्रीन को लगाया गया है। इस दौरान हर जिले की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के लिए अलग-अलग कर्मचारी भी तैनात किया गया है। मंगलवार को परीक्षा के दौरान बोर्ड मुख्यालय से ही बोर्ड कर्मचारियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में नकल के मामलों पर नजर रखी। हालांकि इस दौरान शिक्षा बोर्ड प्रबंधन को किसी भी प्रकार की परीक्षा के दौरान नकल के मामले सामने नहीं आएं।