इंडियन यूनाइटेड राजपूत फेडरेशन के तत्वावधान में मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सरकारी कॉलेज सभागार में शस्त्र पूजन समारोह हुआ। इस कार्यक्रम में जिले भर से राजपूत समाज के लोग अपने-अपने शस्त्र लेकर पहुंचे, जहां पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। इस समारोह का मुख्य आकर्षण युवाओं की ओर से किया गया शौर्य प्रदर्शन रहा। कार्यक्रम के दौरान सेजल गुलेरिया, सौरव, भानू और उनकी टीम ने बेहतरीन तलवारबाजी करते हुए अपनी कला का शानदार नमूना पेश किया। युवाओं के इस कला कौशल और शौर्य को देखकर वहां मौजूद सभी लोग रोमांचित हो उठे और पूरा ऑडिटोरियम जय भवानी के जयकारों से गूंज उठा।