फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज का रोमांच बढ़ाएगा धर्मशाला, धौलाधार की वादियों में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर, देखें वीडियो

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले टी-20 सीरीज के तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया शुक्रवार दोपहर को धर्मशाला पहुंची। गगल हवाई अड्डे पर भारतीय टीम कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पहुंची टीम इंडिया सीधे होटल के लिए रवाना हुई। इस दाैरान प्रशंसकों में खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें लेने के लिए होड़ लगी रही। भारतीय टीम दूसरा मुकाबला हार गई है। ऐसे में धर्मशाला इस सीरीज को और रोमांचक बनाएगा। दोनों टीमें यहां बढ़त बनाना चाहेंगी। दक्षिण अफ्रीका की टीम अपराह्न 3:25 बजे गगल हवाई अड्डे पर उतरेगी। टीमों को हवाई कड़ी सुरक्षा के बीच कंडी स्थित रेडिसन ब्लू होटल ले जाया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। किसी को उनसे मिलने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें