धौलाधार की खूबसूरत वादियों में रविवार को क्रिकेट का रोमांच देखते ही बना। धर्मशाला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की पहली गेंद से कमर तोड़ी, फिर बल्ले से जोरदार प्रहार कर चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया। धर्मशाला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका पर भारत की जीत के बाद आतिशबाजियां छाेड़कर जश्न मनाया गया।