कियाणी नामक स्थान पर रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से एक युवक उसमें फंस गया। धीरे-धीरे बढ़ रहे जलस्तर को देख युवक ने अपने स्तर पर किनारे तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी युवक ने मदद के लिए चिलाना आरंभ किया। लेकिन, कोई भी रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। आखिरकार दो युवकों ने रावी नदी के बढ़े जलस्तर के बीच फंसे युवक को बचाने की हिम्मत दिखाई । कड़ी मशक्कत के बाद युवकों ने युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।