फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरदासपुरा में स्कूल प्रबंधन समिति सदस्यों के लिए हुई कार्यशाला

शिक्षा खंड हरदासपुरा में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा खंड हरदासपुरा के लगभग 50 पाठशालाओं के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दिनेश राठौर विशेष रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में सदस्य को पाठशाला प्रबंधन समिति के क्या-क्या कर्तव्य हैं, उसके बारे में बताया गया। किस प्रकार पाठशाला प्रबंधन समिति मिलकर पाठशाला के और बच्चों की बेहतरीन के लिए काम कर सकती है, इस विषय पर विचार विमर्श भी किया गया। कार्यशाला में पाठशाला में हो रही विभिन्न गतिविधियों जैसे मिड-डे मील ,एएसमसी, विद्यांजलि पोर्टल स्विफ्ट चैट आदि विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला में चमन ठाकुर, अजय शर्मा, राज कुमार व पुनीत निराला ने रिसोर्स पर्सन के रूप में काम किया। यह जानकारी ट्रेनिंग के मुख्य स्रोत व्यक्ति पुनीत निराला जी ने दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें