फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा गुजरात से आए पर्यटकों का वाहन, 6 की मौत

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन मंडी नंबर की टैक्सी इनोवा क्रिस्टा थी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्रारंभिक जांच में खराब मौसम और सड़क पर फिसलन को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। मृतकों की सूची 1. ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात 2. ममताबेन ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात 3. काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी 4. दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी 5. प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी 6. जसवंत कुमार (51) (पुत्र हरी सिंह) निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल घायलों की लिस्ट 1. मयंक ललितभाई पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात 2. फोरमबेन मयंक पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 31 वर्ष 3. जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात उम्र: 3 वर्ष 4. प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी) पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विजय कुमार सकलानी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। ककीरा घार के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें