चंबा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी से जहां तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है। लेकिन चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत जसौरगढ़ में एक युवक बर्फ के फाहों के बीच नहाने का मजा लिया। युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया में बायरल हो रहा है। शून्य डिग्री से नीचे तापमान होने पर जहां लोग गर्म कपड़े पहन कर, चाय और आग दूर जाने को तैयार नहीं रहते हैं, वहीं जसौरगढ़ में एक युवक ने गुरुवार सुबह बर्फबारी के बीच नहाने का मजा लिया। सोशल मीडिया पर कई जहां लोग युवक की तारीफ करते नहीं थक रहे, वहीं कुछ लोग युवक को ठंड से बचने की सलाह दे रहे।