राजकीय उच्च विद्यालय जटकरी में स्कूल प्रभारी पवन कुमार ने शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों की भागीदारी से शिक्षा सुधार, नया मूल्यांकन ढांचा, नशे से बचाव और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की गई। चंबा जिले के विभिन्न स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र का प्रथम शिक्षा संवाद कार्यक्रम हुआ। इस शिक्षा संवाद का उद्देश्य स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना और नशे से दूर रखने के उपायों पर विचार करना रहा। पीएम श्री आदर्श राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीलेखा बिज ने की अध्यक्षता में शिक्षा संवाद आरंभ हुआ। जिसमें छात्राओं के एफए-1 के परीक्षा परिणाम परिजनों से सांझा किए गए। विद्यालय में होने वाली विभिन्न गतिविधियों बारे परिजनों को अवगत करवाया गया। खासकर छात्राओं को पढ़ाई और खेलकूद के लिए ही प्रेरित करने के लिए अभिभावकों से आग्रह किया गया।