फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होली की चन्हौता पंचायत के जंगल में भड़की आग जुआ गांव के पास पहुंची, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

चंबा जिले के होली उपमंडल की चन्हौता पंचायत के जुआ गांव के समीप जंगल में भीषण आग लग गई। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और युवाओं ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को आग की भेंट चढ़ने से बचाया। देररात जंगल में लगी आग कुछ ही समय में गांव के नजदीक पहुंच गई। गांव के नजदीक आग पहुंचते देख पंचायत प्रधान चन्हौता रोहित राय व जुआ गांव के लोगों ने हाथों में झाड़ियां लेकर आग को बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद गांव को आग से बचाया। सुबह भी ग्रामीण आग को बुझाते नजर आए। जंगलों में शरारती तत्वों की ओर से लगाई जाने वाली आग से होली उपमंडल के परिक्षेत्र में सुबह और दोपहर के समय भी धुएं के गुबार ही देखे जा सकते हैं। इससे मरीजों और स्थानीय लोगों की मुसीबतें बढ़ी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें