फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमश्री स्कूल चंबा के विद्यार्थियों ने किया खज्जियार और कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण

पीएमश्री सरकारी बाल उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा के छात्रों ने ग्रीन स्कूल पहल के तहत खज्जियार और कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य की शैक्षिक यात्रा की। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के महत्व से रूबरू कराना था। स्कूल के लगभग समस्त छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में इन हिमाचली स्थलों का दौरा किया। खज्जियार में, छात्रों ने झील के किनारे बैठकर प्रकृति की सुंदरता का आनंद लिया और वन्यजीवों के आवासों के बारे में जानकारी हासिल की। यहां उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य में विद्यार्थियों ने घने जंगलों की सैर की और वनस्पतियों, जीव-जंतुओं को करीब से देखा। वन विभाग के अधिकारियों एवं प्रवक्ता भौतिकी दीपक कुमार ने उन्हें हिमालयी तेंदुए, मुनाल और अन्य दुर्लभ प्रजातियों के बारे में बताया और वन्यजीव संरक्षण की महत्वता पर जोर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने कहा यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक अनमोल अनुभव रहा। इससे उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी समझने में मदद मिली। विज्ञान अध्यापिका, देवना पूंगा ने बताया इस यात्रा ने छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से परे जाकर सीखने का मौका दिया और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें